WebHostingTop » Providers » IDS Webhosting Review » Testimonials RSSTestimonials There is one IDS Webhosting testimonial and this company is listed on web-hosting-top.com since 2009. idswebhosting.com is not best or top rated provider yet on WHTop.
IDS WebhostingD-40, Sector-6 Noida, UP 201301911204235665 info@idslogic.com | Count: 1 customer references Best Rated     (100%)
|
IDSWebhosting customer testimonials# 535 Oct 19, 2009 | IDS Webhosting provider, recommended     on testimonial from यशवंत सिंह ( -no email- ) (www.Bhadas4Media.com)
क्वालिटी सर्विस से रोज की किचकिच खत्म जब मैंने भड़ास4मीडिया डॉट कॉम (www.Bhadas4Media.com) की शुरुआत की तो मुझे बिलकुल ये पता नहीं था कि यह वेबसाइट एक साल के भीतर इस कदर लोकप्रिय हो जाएगी कि इसे किसी सामान्य वेब होस्टिंग कंपनी द्वारा संभालना मुश्किल हो जाएगा। रोज-रोज के डाउन टाइम, इरर, सर्वर आफ, वायरस अटैक और अन्य समस्याओं से दुखी होकर व रोज की किचकिच से परेशान होकर मैंने कई कंपनियों से संपर्क स्थापित करना शुरू किया। बात बनी आईडीएस लाजिक से क्योंकि इन लोगों ने क्वालिटी सर्विस देने और महीने भर में कहे मुताबिक सर्विस न मिलने पर पैसे लौटाने का दावा किया। यहां का मेरा जो अनुभव है, उसके आधार पर कह सकता हूं यह कंपनी क्वालिटी सर्विस प्रोवाइड करती है। किसी सस्ते सर्वर पर रहकर रोज दुखी रहने के बजाय बढ़िया और थोड़े महंगे सर्वर पर जाना ज्यादा अच्छा रहता है क्योंकि अगर साइट ही नहीं चलेगी तो फिर हमसे यूजर्स-रीडर्स-कस्टमर्स कनेक्ट कैसे होंगे? आईडीएस लाजिक के लोग न सिर्फ चौबीसों घंटे मेरे लिए उपलब्ध रहते हैं बल्कि किसी भी समस्या से निपटने में पूरी मदद करते हैं। यहां आकर मुझे लग रहा है कि जैसे मैं इन्हीं लोगों की तलाश कर रहा था और अब जाकर इनका साथ हुआ है। मैं यह अब मानने लगा हूं कि अपने देश में क्वालिटी की कद्र तो होती है लेकिन देर से होती है। पहले हर कोई यही चाहता है कि 'हींग लगे न फिटकरी, रंग चोखा हो' जाए। अगर कोई भी अपने पोर्टल, वेबसाइट और आनलाइन बिजनेस को लेकर सीरियस और सचेत है तो उसे सबसे पहले एक अच्छी वेब होस्टिंग कंपनी की तलाश करनी चाहिए। बिना इसके, उसे बीच-बीच में कई गंभीर तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा सकता है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं जो आईडीएस लाजिक के साथ भड़ास4मीडिया डॉट कॉम का जुड़ाव हो सका।
|
Add IDS Webhosting testimonialThese customer testimonial(s) are the subjective opinion of our visitors and not of web-hosting-top.com staff. Trademarks, names & logos are properties of their respective owners and protected by law. |